Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के सोडल में बीती रात लुटेरों की गोली से घायल करियाना स्टोर मालिक की आज सुबह हुई मौत
Kariana store owner, who was injured by robbers last night in Sodal, Jalandhar, died this morning

जालंधर के सोडल में बीती रात लुटेरों की गोली से घायल करियाना स्टोर मालिक की आज सुबह हुई मौत

जालंधर : महानगर में गोली चलने के मामले आये दिन सुनने को मिल रहे है । बीती रात सोढल एरिया में एक बड़ी वारदात हो गई। सोढल फाटक के पास स्थित जैन करियाना स्टोर मालिक को सोमवार देर रात लुटेरों ने गोली मार दी। करीब सवा नौ बजे हुए इस हादसे में सचिन जैन बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक गोली उनकी छाती के बाएं तरफ लगी। इस घटना का दर्दनाक पहलू यह रहा कि कई अस्पताल घूमने के बावजूद सचिन जैन को इलाज नहीं मिला और मंगलवार सुबह तड़के 4 बजे उसकी मौत हो गई।

डाक्टरों की लापरवाही के चलते सचिन को 4 बार अलग-अलग अस्पताल ले जाना पड़ा। किसी भी अस्पताल में उसे दाखिल नहीं किया गया। आखिरकार उसे पटेल अस्पताल में ले जाया गया। उसके पेट में गोली नहीं निकाली जा सकी और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। अब उसका शव सिविल अस्पताल में ले जाया जाएगा, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। यदि किसी भी अस्पताल ने समय रहते उसके पेट पर गोली निकाली होती तो उसकी जिंदगी बच सकती थी।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात जैन किराना स्टोर पर रात करीब 9:15 बजे बाइक पर चार युवक आए। दो युवक दुकान के अंदर गए और सामान लेने के बहाने सचिन को लूटने का प्रयास किया। सचिन ने विरोध किया तो उसे गोली मारकर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है लुटेरे वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुके हैं। घायल सचिन को उसका पड़ोसी दुकानदार अस्पताल ले गया। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि आरोपितों की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

source link


Leave a Reply