Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पूरा वेतन देने के नाम पर होमगार्ड से मांग रहा था पांच हजार, एसआइ रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
Vigilance Bureau arrested two private persons including assistant town planner while taking bribe of 8 lakhs

पूरा वेतन देने के नाम पर होमगार्ड से मांग रहा था पांच हजार, एसआइ रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर : महानगर के शाहकोट थाना क्षेत्र में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक होमगार्ड जवान के ड्यूटी पर होने के बाद भी उसकी गैरहाजिरी चढ़ाकर रिश्वत मांगने वाले होमगार्ड विभाग के एसआइ को विजिलेंस ने पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई जालंधर में ड्यूटी करने वाले मेजर सिंह की शिकायत पर की है।

विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि होमगार्ड मेजर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह जालंधर में ड्यूटी देता है। जब ड्यूटी के बाद वह रेस्ट पर जाता है तो पंजाब होमगार्ड के एसआइ जगीर सिंह, जो कि शाहकोट में तैनात है, उसकी गैरहाजिरी लगा देता था। इस बारे में जब एसआइ मेजर सिंह से बात की तो उसका कहना था कि अगर उसे पूरा वेतन लेना है तो उसे सेवा-पानी देनी होगी।

वह बीते महीने 1 मई से लेकर 31 मई तक ड्यूटी पर रहा लेकिन जगीर सिंह ने उसकी गैर हाजिरी लगा दी। उसने कहा कि अगर तुझे अपना पूरा वेतन चाहिए तो लिखित में दे। मेजर सिंह के लिखित में ना देने पर जगीर सिंह ने खुद ही उसकी दरखास्त लगा दी और उससे दस्तखत करा लिए। इसके बाद आरोपित ने उसे को फोन कर कहा कि उसके पूरे महीने का वेतन उसके खाते में डलवा दिया है। अगर उसे हर महीने पूरा वेतन लेना है तो वह उसे पांच हजार की रिश्वत दे।

पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने इंस्पेक्टर राजविंदर कौर की अगुआई में एक टीम बनाई गई और आरोपित के खिलाफ जाल बिछाया गया। गवाहों की मौजूदगी में ही आरोपित सब इंस्पेक्टर जगीर सिंह को थाने के अंदर से ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

source link


Leave a Reply