Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोरोना से होने वाली मृत्यु दर कम होने से जालंधर राज्य में 15 वें रैंक पर पहुंचा
Jalandhar reached 15th rank due to lower death rate due to corona

कोरोना से होने वाली मृत्यु दर कम होने से जालंधर राज्य में 15 वें रैंक पर पहुंचा

जालंधर : कोरोना के कारण मृत्यु दर सबसे कम होने के कारण जिला राज्य में सीएफआर इंडेक्स में 15वें स्थान पर है। डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि जिले में कोरोना के शुक्रवार तक 56400 पाजिटिव केस पाए गए थे, जिनमें से 1290 की मौत होने से मृत्यु दर 2.29 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने, मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के कारण ही मृत्यु दर को सबसे कम किया जा सका है।

जिले में कोविड टेस्टिंग के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की सांझी टीमों ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर व्यापक टेस्ट किए। इसके साथ ही हाट-स्पाट इलाकों में 100 प्रतिशत सैंपलिंग के साथ-साथ पाजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की अधिक से अधिक पहचान की गई। समय पर घर में एकांतवास करने और इलाज उपलब्ध करवाने के कारण भी मृत्यु दर को काबू में रखने में मदद मिली।

जालंधर में लाकडाउन के साथ कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट आने लगी है। इसके साथ एक्टिव मरीजों का ग्राफ भी गिरने लगा है। अस्पतालों में खाली बेडों की मांग भी कम होने लगी है।

 

 

source link


Leave a Reply