Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर की थाना न:8 की पुलिस ने चोरी हुई इनोवा गाड़ी को किया बरामद
Jalandhar Police recovered the stolen Innova vehicle

जालंधर की थाना न:8 की पुलिस ने चोरी हुई इनोवा गाड़ी को किया बरामद

जालंधर : खबर है कि जालंधर की थाना न:8 की पुलिस पार्टी टीम ने चोरी की इनोवा बरामद की है। वहीँ जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को थाना न:8 प्रभारी मुकेश कुमार ने अंकुर खन्ना वासी शंकर गार्डन की शिकायत पर इनोवा गाड़ी नंबर पीबी 08 सीएच 1058 चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया था। वहीँ इस मामले को टेक्निकल ढंग से सुलझाते हुए थानां न: 8 कि पुलिस ने जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने जब इनोवा चोरी की थी तो उसने ढिलवा टोल नाका क्रॉस किया था तब इस गाड़ी पर लगे फास्टैग ने गाड़ी का नंबर ट्रेस किया था। इसके पश्चात आरोपी ने अपनी टोटल डैमेज इनोवा का नंबर पीबी11 आर 0404 इस गाड़ी पर लगा दिया और गाड़ी को डलहौजी की ओर ले गया, जब आरोपी को पता चला कि पुलिस उसका पीछा कर रही है तो आरोपी हरियाणा स्टेट का नंबर लगा कर गाड़ी पंजाब वापस ले आया। बता दे कि फास्ट टैग की मदद पुलिस ने आरोपी की डैमेज हुई गाड़ी की छानबीन कर आरोपी का एड्रेस ट्रेस किया और जब पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर दबाव डाला तो आरोपी इनोवा गाड़ी को नाथा वाले बाग थाना भार्गव कैंप की हद में छोड़कर फरार हो गया जहां से भार्गव कैंप की पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जागीर सिंह वासी गांव दशमेश तहसील बाबा बकाला को इस मुकदमे में नामजद किया गया।

 


Leave a Reply