Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिशनर व विधायकों ने नई अनाज मंडी में शुरू करवाई धान की खरीद

डिप्टी कमिशनर व विधायकों ने नई अनाज मंडी में शुरू करवाई धान की खरीद

मंडियों में सभी जरूरी इंतजाम पूरे – जसप्रीत सिंह

  • अवैध/फर्जी खरीद संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, 2060 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी फसल

  • खरीद कार्यों की निगरानी के लिए 12 उड़न दस्तों का गठन

जालंधर : मंडियो में करीब 11 लाख मीट्रिक टन धान की मंडियों में आने की उम्मीद के बीच आज जिले भर के बाजारों में खरीद शुरू हो गई है। डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने करतारपुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बलकार सिंह और जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के साथ स्थानीय नई अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू की।

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने खरीद शुरू करने के मौके पर कहा कि इस सीजन के लिए मंडियों में बारदाने की उपलब्धता के साथ ही सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए है। विधायक व डिप्टी कमिशनर की उपस्थिति में संबंधित अधिकारी ने गाँव गिल के किसान रशपाल सिंह द्वारा लाई फसल खरीदी। इसी तरह मेहतपुर, भोगपुर, शाहकोट और करतारपुर के बाजारों में भी खरीद शुरू की गई, जहां किसानों की फसलों की खरीद की गई।

डिप्टी कमिशनर ने किसानों से धान को निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही मंडियों में लाने का आग्रह करते हुए कहा कि धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि फर्जी खरीद और अन्य राज्यों से फसलों की अवैध आमद को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है, जिसके लिए 12 उड़न दस्तो का गठन किया गया है। इन दस्तों का नेतृत्व विभिन्जार समितियों जालंधर छावनी, आदमपुर, भोगपुर, फिल्लौर, नूरमहल, बिल्गा, गोराया, शाहकोट, लोहियां खास, नकोदर और मेहतपुर में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तरफ से किया जाएगा। जसप्रीत सिंह ने कहा कि ये टीमें बाजारों में खरीद की सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगी और जिले में कहीं भी कोई अवैध गतिविधि पाए जाने पर इसकी सूचना दी जाएगी।

डिप्टी कमिशनर ने कहा कि फर्जी खरीद, अवैध रीसाईकलिंग या खरीद के संबंध में शिकायत दर्ज करने के लिए जिला प्रशासकीय परिसर के कमरा नंबर 14-ए में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है और 0181-2224417 पर टेलीफोन से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

डिप्टी कमिशनर ने मंडियों में किसानों से भी बातचीत की और उन्हें इस सीजन के लिए मंडियों में की गई व्यवस्थाओं और तैयारियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 78 नियमित बाजार और 28 अस्थाई खरीद केंद्र स्थापित किए गए है, जिसमें किसानों, मजदूरों और अन्य लोगों के लिए पेयजल, यार्ड में लाइट, सीवरेज, साफ-सफाई सहित सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां पैनग्रेन, पनसप, मार्कफेड, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन और एफसीआई की तरफ से किसानों की फसलें खरीदी जाएंगी।

इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, आप नेता राजविंदर कौर भी मौजूद थे।

 


Leave a Reply