Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing एक्शन में जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा , 35 लोगों को किया राउंडअप

एक्शन में जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा , 35 लोगों को किया राउंडअप

जालंधर : सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कंसते हुए जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पी.पी.आर. मार्केट और मॉडल टाउन मार्केट में व्यापक कार्रवाई करते हुए 35 व्यक्तियों को काबू किया।

बता दे शनिवार देर शाम पी.पी.आर. मॉल और मॉडल टाउन मार्केट में पुलिस कमिश्नर ने खुद पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया। पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने शाम करीब साढ़े सात बजे कार्रवाई शुरू की जो करीब साढ़े दस बजे खत्म हुई। स्वपन शर्मा और कमिश्नरेट पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक यह कार्रवाई की।

पुलिस कमिश्नर ने खुद यह सुनिश्चित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाली सभी दुकानों चाहे ट्रैफिक, पार्किंग या कोई अन्य की बारीकी से जांच की जाए जाए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन पूरी तरह से अनुचित है और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। स्वपन शर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न लें नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने इस व्यापक अभियान के दौरान 35 व्यक्तियों को काबू किया। इस दौरान 14 ट्रैफिक चालान किए गए, तीन वाहनों को जब्त किया और 126/169 बी.एन.एस. के तहत एक रोकथाम कार्रवाई की गई। स्वपन शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई दोहराई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।


Leave a Reply