Latest news
जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो... जालंधर: गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जालंधर : जालंधर कैंट के साथ 75 रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस किया जारी

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस किया जारी

जालंधर : मानव तस्करी को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जिले के 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन ट्रैवल एजेंटों को जारी किए गए हैं, जिन्होंने अपने लाइसेंस खत्म होने के बाद भी रिन्यू नहीं करवाया है। डिप्टी ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ट्रैवल एजेंटों, इमीग्रेशन कंसल्टेंट के दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच करने का भी निर्देश दिया ताकि अनधिकृत ट्रैवल एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लोगों को धोखा देने की संभावना को रोका जा सके।

डा.अग्रवाल ने जिला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जब भी किसी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज हो तो तुरंत डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को सूचित करना सुनिश्चित किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी ट्रैवल एजेंटों को निर्देश दिए कि वे अपने दफ्तर के रिकॉर्ड को सही ढंग से रखें और कोई भी ट्रैवल एजेंट, इमीग्रेशन कंसल्टेंट अधूरे दस्तावेजों के साथ काम न करें। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अनाधिकृत ढंग से काम करने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने विदेश जाने के इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे इमीग्रेशन के लिए हमेशा कानूनी रास्ता चुनें।

उन्होंने कहा कि विदेश जाने के लिए रजिस्टर्ड इमीग्रेशन कंसल्टेंट से संपर्क करना चाहिए, जिसकी सूची वेबसाइट www.jalandhar.nic.in और www.emigrate.gov.in पर है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप्रवासी महानिरक्षक हेल्पलाइन नंबर 95306-41790 या ईमेल poechd@mea.gov.in देखी जा सकती है।


Leave a Reply