Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सिविल अस्पताल को कोरोना केयर अस्पताल में किया तब्दील
Patient commits suicide by jumping from the second floor of Jalandhar's Civil Hospital

जालंधर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सिविल अस्पताल को कोरोना केयर अस्पताल में किया तब्दील

जालंधर: कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही सेहत विभाग भी सतर्क हो गया है। सेहत विभाग ने सिविल अस्पताल जालंधर को कोरोना केयर अस्पताल में तब्दील करने के आदेश दिए है। सोमवार से सिविल अस्पताल में मिलने वाली तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं ईएसआइ अस्पताल में मिलेंगी। सिविल अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था कर दी गई है। पिछले साल कोरोना की दस्तक के बाद 25 मार्च को सिविल अस्पताल की सेवाओं को ईएसआइ अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। 12 अक्टूबर को कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने के बाद सिविल अस्पताल में सामान्य मरीजों के लिए सेवाएं शुरू की गई थीं।

इस साल दोबारा कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद शनिवार को राज्य सरकार की मुख्य सचिव विनी महाजन की जिला प्रशासन व सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में यह फैसला लिया गया। सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. परमिंदर कौर का कहना है कि अधिकारियों के आदेशों के बाद सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को ईएसआइ अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में आपरेशन थियेटर बंद कर दिया गया। केवल इमरजेंसी आपरेशन ईएसआइ अस्पताल में किए जाएंगे।

 

source link


Leave a Reply