Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के ज्योति चौक में किसानों ने दुकानदारों के हक़ में मिनी लॉक डाउन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Farmers protest against mini lock-down in favor of shopkeepers at Jyoti Chowk in Jalandhar

जालंधर के ज्योति चौक में किसानों ने दुकानदारों के हक़ में मिनी लॉक डाउन के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

जालंधर : कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए पंजाब सरकार के लॉकडाउन के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (BKU) राजेवाल ने जालंधर में प्रदर्शन किया। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वो अपनी दुकान खोलकर कारोबार करें। अगर सरकार या पुलिस ने कोई कार्रवाई की तो किसान डटकर उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार या पुलिस चाहे तो हम पर पर्चे दर्ज कर दे, लेकिन लोगों को घर के अंदर भुखमरी का शिकार नहीं होने देंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर वो प्रदर्शन करने आए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शराब के ठेके खुल सकते हैं और रात 11 बजे तक चोरी-छुपे शराब बेची जा सकती है तो दुकानें बंद क्यों रहेंगी? उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भले मंजूरी दी हो लेकिन दुकानदारों से धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ज्योति चौक पर प्रदर्शन करने करीब 15 किसान पहुंचे थे लेकिन यहां पर 100 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। जिनकी अगुवाई के लिए DCP नरेश डोगरा, DCP अरूण सैनी के साथ कई ACP भी तैनात किए गए थे। DCP नरेश डोगरा ने कहा कि यह भी हमारे भाई हैं। इन्हें समझा-बुझाकर घर भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे तथ्य देखकर इस मामले में कार्रवाई करेगी।

 

source link


Leave a Reply