Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर : शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ’76वें गणतंत्र दिवस’ का आयोजन

जालंधर : शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ’76वें गणतंत्र दिवस’ का आयोजन

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ’76वें गणतंत्र दिवस’ का आयोजन

जालंधर : शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में डॉ.विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट) तथा श्रीमती प्रवीण सैली(प्रधानाचार्या) की अध्यक्षता में श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या),तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) के सहयोग से शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस समारोह में डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट) तथा डॉ. श्रीमती सुमन ज्योति जी (डॉयरेक्टर, ट्रस्टी) मुख्य अतिथियों के रूप में सम्मिलित हुए। श्री अनिल ज्योति (मेंबर ऑफ़ मैनेजिंग कमेटी ट्रस्ट),श्री बी.बी.ज्योति (ट्रस्टी), श्रीमती विभा शारदा (मैनेजर,शिव देवी गर्ल्ज़ हाई स्कूल), श्री विनोद अग्रवाल (मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी,SJES) श्रीमती जसप्रीत कौर (अभिभावक प्रतिनिधि) भी समारोह में सम्मिलित हुए। स्कूल-बैंड की धुन के साथ दुर्गा द्वार पर सबका स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने गणमान्य सदस्यों के साथ 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय-ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय-गान गाकर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने मुख्य अतिथियों और उपस्थित गणमान्य सदस्यों का धन्यवाद करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।


● श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमान आकाश के साथ विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम’ तथा विद्यालय-गीत ‘हम होंगे कामयाब’ की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती ज़ेनिथ लेहल और श्रीमान परमिंदर वसरन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की ‘लेज़ियम-डंबल एक्सरसाइज’ तथा योग की विभिन्न क्रियाओं ने सबका मन मोह लिया। श्रीमती सिम्मी ग्रोवर के नेतृत्त्व में सामाजिक-विज्ञान विभाग के अध्यापकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ‘रूट्स ऑफ़ विरासत एंड विंग्स ऑफ़ एवोल्यूशन लीड्स टू स्वर्णिम भारत’ शीर्षक के अंतर्गत विद्यार्थियों ने भारतवर्ष की पारंपरिक तथा आधुनिक कृषि, शिक्षा, आयुर्वेद, सैन्यबल तथा विज्ञान के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति के बारे में जानकारी दी। श्रीमती रजनी शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नृत्यप्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने मुख्य अतिथि डॉ. सुविक्रम ज्योति तथा डॉ. श्रीमती सुमन ज्योति जी को स्मृतिचिह्न देकर उनका आभार प्रकट किया। डॉ. सुविक्रम ज्योति ने विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहते हुए सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। समस्त शिव ज्योति परिवार ने ‘वंदे मातरम’ गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया। श्रीमती नीनू सिंह, समक्ष सहदेव, अंशप्रीत, शिवेक तथा हर्षिता ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया।


Leave a Reply