Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में बीमा कर्मचारियों ने यूनाइटेड इंडिया इन्शुरन्स के बाहर किया रोष प्रदर्शन
Insurance employees protest outside United India Insurance against the proposal for privatization of public sector general insurance companies

सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में बीमा कर्मचारियों ने यूनाइटेड इंडिया इन्शुरन्स के बाहर किया रोष प्रदर्शन

जालंधर : सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों के कर्मचारियों ने आज भोजनावकाश के दौरान यूनाइटेड इंडिया इन्शुरन्स कंपनी के बाहर किया रोष प्रदर्शन। ये प्रदर्शन साधारण बीमा कंपनियों की यूनियनों के ज्वाइंट फ्रंट के आह्वान पर देशभर में किया गया। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि 107 निजी साधारण बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करके भारतीय साधारण बीमा निगम व इसकी चार अनुषंगी कंपनियों नेशनल ,यूनाइटेड इंडिया ,ओरिएंटल व न्यू इंडिया इन्शुरन्स कंपनी का गठन किया गया। इन कंपनियों ने अपने राष्ट्रीयकरण के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए देश की आम जनता व ओद्योगिक संगठनों को सामाजिक एव वितीय सुरक्षा दी और अपने राष्ट्रीयकरण को सार्थक किया। देश के ढांचा गत एरिया में निवेश किया। उन्होंने ने कहा समय की सरकार इन कंपनियों का निजीकरण करने के लिए तैयारी कर रही है।

जो कि देश हित में नहीं है। इससे देशवासियों का नुक्सान होगा और सरकार भी लाभांश से वंचित होगी। उन्होंने ने कहा ये कंपनिया लोकहित की बीमा योजनाओं को कम प्रीमियम पर लागू करती है। उन्होंने ने कहा सरकार को निजीकरण का विचार छोड़ कर चारों कंपनियों को विलय करके एक मजबूत कंपनी बनाने के लिए तैयारी करनी चाहिए जैसे कि पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेतली जी ने अपने बजट भाषण में कहा था। उन्होंने ने कहा अब सरकार ने यूनाइटेड इंडिया के निजीकरण का फैसला लिया है। उन्होंने ने कहा बीमा कर्मचारी इसका डट कर विरोध करते है।

कर्मचारी अपने वेतन वृद्धि जो कि 01/08/2017 से लागू किया जाना है पर सरकार व जिपसा द्वारा ढिलमुल रवैया अपनाये जाने से खफा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार तुरंत वेतन वृद्धि पर बातचीत शुरू करे। उन्होंने ने कहा बीमा कम्पनियों के कर्मचारियों ने कोविड माहमारी का सामना करते हुए फ्रंट लाइन में लग कर देश की सेवा की एव कई साथियों ने अपने जीवन की आहुति दी। बैंक कर्मचारियों एव एल आई सी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि मिल गया है और साधारण बीमा कंपनियों के कर्मचारियों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। प्रदर्शन कारी कर्मचारियों ने तुरंत वेतन वृद्धि पर बातचीत शुरू करने की मांग की अन्यथा वे अपने आंदोलन को तीव्र करने को मजबूर होंगे।

रोष प्रदर्शन को अनिल चोपड़ा ,नरेश कुमार ,राजेश गुप्ता एव राजीव वैध ने संबोधित किया।

 

press note

gic

 


Leave a Reply