Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing बहू से छेड़छाड़ के आरोपी ससुर ने ट्रेन के आगे कूद की खुदकुशी, परिजन बोले- केस वापस लेने के लिए 60 लाख रुपए मांग रही थी बहू
father-in-law-accused-of-molesting-daughter-in-law-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-family-members-said-60-lakh-rupees-were-being-demanded

बहू से छेड़छाड़ के आरोपी ससुर ने ट्रेन के आगे कूद की खुदकुशी, परिजन बोले- केस वापस लेने के लिए 60 लाख रुपए मांग रही थी बहू

जालंधर : जालंधर के तेजमोहन नगर बस्ती शेख में बहू से छेड़छाड़ की वायरल वीडियो में दिखे ससुर ने मंगलवार दोपहर शीतल नगर फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज हुए केस को वापस लेने के लिए बहू 60 लाख रुपए मांग रही थी। जिस वजह से ससुर काफी परेशान हो चुका था। फिलहाल इस मामले में अभी बहू का कोई पक्ष नहीं आया है।

 

GRP के ASI हीरा सिंह ने कहा कि दोपहर करीब 11.10 बजे यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि मरने वाला अनिल कुमार है, जो बस्ती शेख तेजमोहन नगर का रहने वाला है। यह सुसाइड है या हादसा, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। परिवार जो भी बयान देगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक के शराब पीने की बात कही जा रही है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है।

सूत्रों की जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार के खिलाफ बहू की शिकायत पर थाना डिवीजन 5 में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से केस में वो फरार चल रहा था। मिली जानकरी के अनुसार इस मामले में मृतक अनिल कुमार के परिजनों ने आरोप लगाया कि बहू ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद 60 लाख रुपयों की डिमांड की थी। बताया जा रहा है कल इस केस में जमानत पर सुनवाई होनी थी।

 

 

source link


Leave a Reply