Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स खुले दो हफ़्तों से ज्यादा हो चुके है , फिर भी नहीं पहुंच रहे दर्शक, बड़ी फिल्मों का इंतजार
Theaters and multiplexes have been open for more than two weeks, yet viewers are not reaching, waiting for big films

सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स खुले दो हफ़्तों से ज्यादा हो चुके है , फिर भी नहीं पहुंच रहे दर्शक, बड़ी फिल्मों का इंतजार

जालंधर (अनुराग ): शहर के मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघर खुलने के 18 दिनों के बाद भी दर्शक फिल्में देखने नहीं पहुंच रहे हैं। इसे लेकर संचालकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। खास बात यह है कि 220 दिनों के बाद खुले मल्टीप्लेक्स संचालकों ने कोरोना को लेकर सरकारी हिदायतों के अलावा निजी स्तर पर भी कई नियम निर्धारित किए थे। बावजूद इसके दर्शक जोखिम उठाने को तैयार नहीं हैं।

संचालकों ने कहा कि दर्शकों को मल्टीप्लेक्स तक लाने के लिए दी गई तमाम तरह की स्कीमें बंद कर दी गई हैं। इसके तहत शुरुआत में दर्शकों को लुभाने के लिए एक टिकट पर दूसरी मुफ्त देने तथा फूड में रियायत देना शामिल था। कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लाकडाउन के बाद से लेकर कोई भी बड़े बजट की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है। यह बड़ा कारण है कि दर्शक सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स में नहीं आ रहे हैं।

इस बारे में पीवीआर के सीईओ गौतम दत्ता बताते हैं कि बड़े बजट की मूवी आने के बाद ही दर्शकों की उम्मीद की जा सकती है। संचालकों का मानना है कि दर्शकों की संख्या कम होने के कारण शो पर होने वाला खर्च भी नहीं निकल पा रहा । इसके चलते शो रद करने को विवश हो रहे हैं।

 

source link


Leave a Reply