Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारतीय अरबपति गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बिज़नेसमैन , अब सिर्फ एलन मस्क ही है उनसे आगे
Adani became the richest person in India and Asia by defeating Ambani, earned so much money in 2 days

भारतीय अरबपति गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बिज़नेसमैन , अब सिर्फ एलन मस्क ही है उनसे आगे

बिज़नेस न्यूज़ : खबर है कि भारतीय अरबपति गौतम अडाणी 154.7 अरब डॉलर (करीब 12.34 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बिज़नेसमैन बन गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर गौतम अडाणी ने ये मुकाम हासिल किया है। बता दे कि यह पहली बार है, जब कोई एशियाई फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप-2 में शामिल हुआ है। बता दे कि अभी महज 17 दिन पहले ही अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बने थे , बड़ी तेजी से अब वे दूसरे स्थान पर पहुँच गए है।

वहीँ अगर बात करें तो अब रैंकिंग में केवल एलन मस्क ही उनसे आगे हैं। आपको बता दे कि टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 21.83 लाख करोड़ (273.5 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीँ अब बर्नार्ड अरनॉल्ट 12.27 लाख करोड़ (153.8 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ तीसरे और अमेजोन के जेफ बेजोस 11.95 लाख करोड़ (149.7 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

वहीँ दूसरी तरफ एशिया के सबसे रईस व्यक्ति अडाणी के अलावा रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। 7.35 लाख करोड़ (92.1 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं।


Leave a Reply