जालंधर : बता दे सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हो रही है जिसे जालंधर के फेमस कपल की बताया जा रहा है। लेकिन वहीँ अब इस मामले में फेमस कपल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये फेक वीडियो है। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर बनाई गई है। उन्हें 15 दिन पहले एक ब्लैकमेलर का फोन भी आया था। उसने धमकी दी थी कि यदि उसके बैंक अकाउंट में पैसे न डाले तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
बता दे पति ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई लाइव होकर दी है। पति ने कहा कि ये फेक वीडियो है इस बारे में उन्होंने पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में शिकायत भी कर रखी है। मामले को लेकर पुलिस ने कुछ युवकों को राउंडअप भी किया है। कपल ने कहा कि उनके घर नन्हा मेहमान आया हुआ। जिसके कारण वह उसमें व्यस्त चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि यह वीडियो जिसके पास भी है वह इसे आगे न भेजे और डिलीट कर दे।
बता दे इस कपल ने जालंधर में अपने करियर की शुरुआत शादी के बाद रेहड़ी से की थी। रेहड़ी पर बनने वाले इनके व्यंजन इतने फेमस हो गए कि इनकी रेहड़ी पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई और इन्होने रेहड़ी को छोड़ कर फिर एक दुकान ले ली थी। लेकिन नाम उसका वही रखा जो रेहड़ी पर था। आपको बता दे ये वीडियो किसकी और कहा की है हम इसकी पुष्टि नहीं करते।