Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के होशियारपुर में AAP नेता की हत्या: हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

पंजाब के होशियारपुर में AAP नेता की हत्या: हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता की हत्या हुई है। होशियापुर के टांडा उड़मुड़ के गांव मियानी में आम आदमी पार्टी नेता की हत्या हुई है। वीरवार शाम गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने सतकरतार हार्डवेयर की दुकान पर दनादन गोलियां बरसाईं। इस हमले में दुकानदार और आप से जुड़े नेता बलविंदर सिंह सतकरतार (पुत्र अवतार सिंह) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुकान पर मौजूद गांव मटीयाना निवासी लखविंदर सिंह कंधे में गोली लगने से घायल हो गया।

घटना के बाद गांववासियों ने घायल लखविंदर सिंह को टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां बलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। लखविंदर सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस गोलीबारी की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।

सूचना मिलते ही डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा और थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


Leave a Reply