Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing ‘अग्निपथ’ के विरोध में पंजाब के CM भगवंत मान बोले- 4 साल फौज में, पेंशन भी नहीं; यह सेना का अपमान
Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar

‘अग्निपथ’ के विरोध में पंजाब के CM भगवंत मान बोले- 4 साल फौज में, पेंशन भी नहीं; यह सेना का अपमान

चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान भी केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ स्कीम के विरोध में आ गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि 4 साल फौज में रहने के बाद पेंशन भी नहीं मिलेगी। यह सेना का अपमान है। CM मान ने कहा देश भर के युवाओं का गुस्सा बिना सोचे-समझे लिए फैसले का नतीजा है। उन्होंने कहा केंद्र इस फैसले को तुरंत वापस ले। बता दे कि केंद्र सरकार की इस अग्निपथ स्कीम का युवा जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। हरियाणा और बिहार में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। अभी पंजाब में इस स्कीम को लेकर फिलहाल कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है।

केंद्र की स्कीम का विरोध
केंद्र सरकार ने हाल ही में सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ के नाम से स्कीम बनाई। इसमें युवाओं को 4 साल की नौकरी दी जाएगी। जबकि इसमें 6 महीने की ट्रेनिंग भी शामिल है। वहीँ 4 साल के बाद सिर्फ 25% युवकों को फौज में रखा जाएगा। बाकी 75% की छुट्‌टी हो जाएगी। उस वक्त उन्हें एकमुश्त कुछ रकम दी जाएगी। युवा इसका विरोध कर रहे हैं कि 4 साल काम के बाद वह कहां जाएंगे?

 


Leave a Reply