Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
Drug Inspector Bableen Kaur arrested for taking bribe

ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

गुरदासपुर (ब्यूरो) : पंजाब में सीएम भगवंत द्वारा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत कई मामले सामने आ चुके है। हाल ही में चंड़ीगढ़ में आईएएस अधिकारी संजय पोपली का मामला सामने आया है। लेकिन आज एक और अधिकारी का मामला सामने आया है।

ड्रग इंस्पैक्टर बबलीन कौर पर रिश्वत लेने का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर एवं पठानकोट जिले की ड्रग इंस्पैक्टर बबलीन कौर पर रिश्वत लेने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि बबलीन कौर ने ड्रग लाईसैंस जारी करने के एवज में लाखों रुपये की रिश्वत मांगी हैं। यह कारवाई मुख्यंत्री भगवंत मान द्वारा जारी की गई एंटी क्रपशन हैल्पलाईन पर दी गई शिकायत के आधार पर की गई।

मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर मिली थी शिकायत

न्यू अमृतसर क्षेत्र में रहने वाली बबलीन कौर के घर पुलिस छापामारी करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने घर में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बताया जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में छिपी हुई थीं। खबर मिलते ही पुलिस ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर बबलीन कौर को गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल स्टोर संचालक को लाइसेंस जारी करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

बता दें कि, बबलीन कौर पर आरोप है कि उनके अधीनस्थ कार्यरत एक दर्जा चार कर्मचारियों ने मेडिकल स्टोर संचालक को लाइसेंस जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि दर्जा चार कर्मचारी से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बबलीन का नाम लिया है। पुलिस बबलीन को कुछ देर बाद अमृतसर के सिविल अस्पताल लाएगी, जहां उनका मेडिकल करवाया जाएगा।

 


Leave a Reply