Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing फेमस होने के चक्कर में युवक-युवती जान जोखिम में डाल कर रहे थे ये हरकत, पुलिस ने किया काबू
In order to become famous, young men and women were risking their lives, police caught them

फेमस होने के चक्कर में युवक-युवती जान जोखिम में डाल कर रहे थे ये हरकत, पुलिस ने किया काबू

पंजाब : सोशल मीडिया पर फेम्स होने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला लुधियाना में एलिवेटिड रोड के करीब बने घंटाघर का सामने आया है। आपको बता दें कि घंटाघर में काफी लाइटिंग की होती है जहां लोग अपनी जान जोखिम में डालकर वीडियोग्राफी करते नजर आते हैं। इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रेड की। पुलिस को सूचना मिली थी कि घंटाघर के सामने युवक-युवतियां अपनी जान जोखिम में डालकर वीडियो बना रहे है।

सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। प्राप्त जानकारी अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्रिज के दोनों तरफ से घेरा डालकर 3 युवकों व एक युवती को काबू किया। युवकों को पुलिस थाने ले गई। युवती अपने पिता के साथ वहां आई थी जिसके चलते उसके पिता ने माफी मांगी और युवती को घर भेज दिया गया। वहीं आपको बता दें कि एलिवेटिड ब्रिज पर वाहन बहुत तेजी से गुजरते हैं जिससे वहां हर समय बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। गौरतलब है कि लोग रील बनाकर वीडियो पर लाइक पाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं।


Leave a Reply