Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में फुटबॉल मैच के दौरान 14 साल के खिलाड़ी की अचानक हुई मौत

पंजाब में फुटबॉल मैच के दौरान 14 साल के खिलाड़ी की अचानक हुई मौत

पंजाब : पंजाब के अबोहर से दुखद खबर है कि गांव धरांगवाला में रविवार को खेल के मैदान में उस समय मातम पसर गया, जब फुटबॉल मैच खेलते हुए एक 14 वर्षीय किशोर की अचानक मौत हो गई। यह हादसा गांव में आयोजित एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुआ। मृतक की पहचान जसमीत (14) के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव धरांगवाला में स्पोर्ट्स क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें आसपास के गांवों की टीमें हिस्सा ले रही थीं। इसी टूर्नामेंट में गांव आलमवाला की टीम की ओर से खेल रहा जसमीत (14) मैच के दौरान अचानक मैदान में गिर पड़ा। साथियों और आयोजकों ने तुरंत उसे उठाकर पास के डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अबोहर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें अपने बेटे की मौत की खबर मिली। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि जसमीत नौवीं कक्षा का छात्र था और खेलों का बेहद शौकीन था। परिजनों के अनुसार वह पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। जसमीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था।


Leave a Reply