जालंधर : पंजाब में कोरोना की दस्तक के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान होशियारपुर निवासी 60 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जिसका इलाज सिविल अस्पताल जालंधर में चल रहा था। बता दें कि गत दिवस राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर ने कहा था कि जे. एन-1 वैरिएंट के 4 मरीज सामने आए है।