Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में रात को श्मशान में जादू-टोना कर रहे तांत्रिक व उसके चेलों को गांव वालों ने पकड़ कर कर दी धुनाई
Jalandhar-the villagers caught the tantrik and his disciples doing magic in the crematorium

जालंधर में रात को श्मशान में जादू-टोना कर रहे तांत्रिक व उसके चेलों को गांव वालों ने पकड़ कर कर दी धुनाई

जालंधर : देर रात मकसूदां स्थित नंगल सलेमपुर के श्मशानघाट में जादू-टोना करते एक तांत्रिक व उसके दो चेलों को गांव वालों ने पकड़ लिया। उन्होंने खिलौने वाली 2 गुड़िया का दातर से सिर कलम किया था। फिर सिर को घड़े में बंद कर चिता सजा अंतिम संस्कार कर रहे थे। कोरोना के चलते लगे ठीकरी पहरे की वजह से युवकों ने देख लिया। जिसके बाद उनकी जमकर धुनाई करने के बाद मकसूदां पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मकसूदां स्थित नंगल सलेमपुर में तांत्रिकों के पकड़े जाने का वीडियो भी युवकों ने बनाया। इसमें एक मेन तांत्रिक व दो उसके साथी हैं। युवकों ने मकसूदां पुलिस को बुलाकर उनके सामान की जांच कराई। जिसमें दिखा कि एक घड़े में खिलौने वाली गुड़ियां का सिर कलम कर रखा हुआ था। एक लिफाफे में चिता की राख भी रखी थी। इसके अलावा चिता सजाने के लिए लकड़ियां भी ला रखी थी। जैसे ही वो इंसान की लाश फूंकने वाली चिता के पास पहुंचे तो युवक वहां जा पहुंचे।

युवकों के पूछने पर एक आरोपी ने पहले कहा कि उसका बच्चा नहीं हो रहा था, इसलिए यह टोटका करवा रहे थे। फिर थोड़ी देर बाद उसने अपनी बहन के बच्चे के लिए टोटका करवाने की बात कही। हालांकि गांव के लोगों ने शक जताया कि वो किसी के बच्चे को मारने के लिए यह जादू-टोना कर रहे थे। इस घटना के बात इलाके में दहशत का मोहोल है।

 

 

source link


Leave a Reply