Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में खुद को मनी ट्रांसफर कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर कहने वाला व्यक्ति दुकानदारों को लगा रहा पैसों का चूना, इससे रहे सावधान

जालंधर में खुद को मनी ट्रांसफर कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर कहने वाला व्यक्ति दुकानदारों को लगा रहा पैसों का चूना, इससे रहे सावधान

जालंधर 17 जुलाई 2024 : आज की खबर उन दुकानदारों के लिए है जो जालंधर में मनी ट्रांसफर का काम करते है। बता दे मनी ट्रांसफर का काम करने वाले अक्षय ने रोहित गैंद नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए बताया है कि रोहित गैंद ने उनके साथ पैसों की ठगी की है। अक्षय ने बताया वह जिस कंपनी के साथ मनी ट्रांसफर का काम करता है , उस कंपनी में रोहित गैंद डिट्रिब्यूटर का काम करता है।

Rohit Ghaind

अक्षय का कहना है वह पिछले चार साल से रोहित गैंद के साथ काम कर रहा है। पहले तो इसकी बिज़नेस डीलिंग ठीक थी। लेकिन इस बार रोहित गैंद ने उसके साथ पैसों की ठगी कर दी है। अक्षय के अनुसार उसने रोहित गैंद को कुछ दिन पहले 49300 रूपए अपनी मनी ट्रांसफर ID में डालने के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर किये। वो पैसे रोहित के बैंक में तो ट्रांसफर हो गए लेकिन वो पैसे अक्षय की ID में नहीं आये।

जब अक्षय ने रोहित को फ़ोन कर पूछा की पैसे मेरी ID में नहीं आये तो रोहित गैंद कहने लगा टेक्निकल इशू की वजह से पैसे पेंडिंग हो गए है। अक्षय ने कहा है इस बात को आज पूरा एक महीना हो गया है। इस बार रोहित गैंद की नीयत ख़राब हो गयी। अक्षय ने कहा रोहित ने मेरे पैसे वापिस देने में आनाकानी शुरू कर दी। अक्षय ने कहा है रोहित ने मेरे पूरे पैसे तो वापिस नहीं किये हाँ जो भी पैसे वापिस किये है वो फ़ोन पे फ़ोन कर कर के थोड़े थोड़े कर के मिले है। अभी भी रोहित गैंद से पैसे लेने वाले पड़े है। अक्षय ने कहा है रोहित गैंद ने मेरे साथ ठगी की है अब वो मेरा फ़ोन भी नहीं उठा रहा है।

अक्षय ने कहा मेरे साथ तो ठगी हो गई है पर शहर के और दुकानदार भाई इस ठग से सावधान रहे क्यूंकि ये उनके साथ भी ठगी कर सकता है। अक्षय ने कहा है ये रोहित गैंद डिस्ट्रीब्यूटर इस धंधे में पुराना खिलाडी है और इस पर शहर के काफी दुकानदारों का विश्वास भी बन चुका है। कहीं ऐसा न हो ये उन दुकानदारों को भी चूना लगा दे।

हमने दूसरे पक्ष रोहित गैंद से भी बात करने की कोशिश की है लेकिन उसने हमारा फ़ोन नहीं उठाया। हाँ अगर दूसरा पक्ष रोहित गैंद भी अपनी बात सामने रखना चाहता है तो हम उसकी बात भी प्रकाशित करेंगे। वो भी हमसे कभी भी कांटेक्ट कर सकता है।


Leave a Reply