Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing हरियाणा में BJP सांसद के काफिले की गाड़ी ने किसान को टक्कर मारी, हुआ जमकर हंगामा
In Haryana, the car of BJP MP's convoy hit the farmer, there was a lot of ruckus

हरियाणा में BJP सांसद के काफिले की गाड़ी ने किसान को टक्कर मारी, हुआ जमकर हंगामा

अंबाला : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के खिलाफ हिंसा मामले पर बवाल जारी है, इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है कि हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ में भी ऐसी ही घटना हुई है। जानकारी मिली है कि कुरुक्षेत्र से BJP सांसद नायब सिंह सैनी के काफिले की गाड़ी ने काले झंडे दिखा रहे एक किसान भवनप्रीत को टक्कर मार दी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दे कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां मौके पर किसान इकट्‌ठा होना शुरू हो गए हैं। इसके बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है। वहीँ किसानों का आरोप है कि भवनप्रीत की हत्या के इरादे से टक्कर मारी गई है।

वहीँ दूसरी तरफ सांसद नायब सैनी ने कहा कि हम एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे। लेकिन इस दौरान उनकी गाड़ी पीछे रह गई और किसानों ने उन पर हमला कर दिया। इसके अलावा उनका कहना है कि किसान गाड़ी के नीचे आने की जबरदस्ती करने लगे तो स्टाफ ने पीछे वाली खिड़की से उतरकर उन्हें दूर धकेला। इसके अलावा उन्होंने कहा किसी भी किसान को उनकी गाड़ी से चोट नहीं लगी।

 


Leave a Reply