Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing अगर आप भी फ्रिज में रखे आटे की बनाती हैं रोटी? तो सावधान , हो सकते है ये नुक्सान
If you also make roti from flour kept in the fridge? So be careful, these losses can happen

अगर आप भी फ्रिज में रखे आटे की बनाती हैं रोटी? तो सावधान , हो सकते है ये नुक्सान

हेल्थ : आजकल बिजी लाइफ में समय बचाने के चक्कर में कुछ घर की महिलाएं आटा गूंथकर फ्रिज में रख देती हैं और बाद में उसे यूज करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। यह हेल्थ के लिए सही नहीं है। इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वैसे गूंथे हुए आटे के अलावा बनी हुई सब्जियां भी फ्रिज में रखने के बाद अगले दिन इस्तेमाल करते हैं तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

कई बार ऐसा होता है कि गूंथे हुए आटे को कई-कई दिन यूज किया जाता है। आटा खराब न हो जाए इसके लिए हम उसे फ्रिज में रखते हैं। लेकिन एक या दो दिन का रखे हुए आटे में बैक्टीरिया पैदा होते हैं। जो फूड पॉयजनिंग की परेशानी कर सकते हैं। इसमें पेट में दर्द, कॉन्स्टिपेशन और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इसलिए ऐसा करना बंद कर दें।

कोशिश करनी चाहिए हमेशा ताजे आटे का ही यूज करें। इसके अलावा अगर आटा गूंथकर फ्रिज में रखना चाहते हैं तो सबसे पहले उसे गूंथते वक्त पानी की मात्रा ज्यादा ना रखें। इससे आटा जल्दी खराब हो जाता है। इसके अलावा गूंथे आटे को रखने में कंटेनर का प्रयोग करें। ये बातें हमेशा ध्यान रखेंगे तो बीमारियों से बचें रहेंगे।

Disclaimer : इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।


Leave a Reply