Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing आजकल कम उम्र में क्यों हो रहा है घुटने में दर्द? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
Why is knee pain happening at a young age these days? Be careful if you see these symptoms

आजकल कम उम्र में क्यों हो रहा है घुटने में दर्द? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

हेल्थ : पुराने ज़माने में घुटने में दर्द और अकड़न सिर्फ़ बुढ़ापे में होने वाली प्रॉब्लम मानी जाती थी. आजकल तो 25-30 साल के लोग भी घुटनों में दर्द की शिकायत कर रहे हैं. कोई चोकड़ी मारकर ज़मीन पर नहीं बैठ पाता तो किसी को ज़मीन से उठने के लिए सहारे की ज़रुरत पड़ती है. थोड़ा सा भाग लो तो घुटनों में दर्द शुरू. इसके अलावा सुबह सोकर उठने के बाद घुटने में अकड़न महसूस होती है. आखिर कम उम्र में जवान और स्वस्थ लोगों में घुटनों में दर्द और अकड़न क्यों शुरू हो गई है? आज हम इस पर बात करंगे कि घुटनो में दर्द क्यों होता है , इससे कैसे बचाव करें।

आजकल युवाओं को घुटने में दर्द क्यों होता है?

1. गठिया की समस्या होने पर आपके घुटनों व जोड़ों में सूजन दिखाई देने लगती है. इस सूजन के कारण आपके घुटने में दर्द हो सकता है और साथ ही अकड़न की समस्या हो सकती है. वहीं इस समस्या से आपको चलने-फिरने में भी परेशानी होती है.

2. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने खानपान पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसके चलते हमारे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है.वहीं शरीर में विटामिन-सी, विटामिन डी की कमी होना घुटनों और जोड़ों में दर्द का मुख्य कारण हो सकता है. अगर आप समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं तो समस्या बढ़ सकती है.

3. घुटनों में और जोड़ों में दर्द का एक कारण जोड़ों के बीच ग्रीस का खत्म होना भी होता है. जोडों के बीच का ग्रीस जोडों की कार्य क्षमता को बनाए रखने का काम करती है.लेकिन जब ये ग्रीस जोड़ों के बीच से खत्म होने लगती है तो ऐसे में जोड़ो का दर्द जैसी समस्याओं का कारण बनती है.

4. शरीर का वजन बढ़ना भी आपके घुटनों के लिए नुकसानदायक है. जब शरीर का वजन ज्यादा होता है तो उसका पूरा भार पैरों पर आ जाता है. वहीं अगर पैरों पर शरीर का पूरा भार आ जाने की वजह से घुटनों में दर्द की शिकायत होने लगती है.ऐसे में अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो आपके घुटनों में दर्द हो सकता है.

5. आजकल यह देखने में आता है कि लोग कई ऐसे कामों में ढले रहते हैं जिसकी वजह से उनके जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। जैसे कि आॅफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने से निष्क्रियता हो सकती है। ऐसी हालत में मांसपेशियों और टेन्डंस में दर्द हो सकता है। याद रहे कि अगर आप लंबे समय तक बैठ कर काम करते हैं तो अपनी पाॅजिशन को सही रखें और एक नियमित अंतराल में थोड़ा उठकर बैठ जाएं।

6. किसी भिड़ंत या ज़ोर से गिरने पर घुटनों की हड्डियां, जिसमें घुटने की कैप भी शामिल हैं, टूट सकती है। और अगर ऐसा होता है, तो इंसान को दर्द की अनुभूति होती है।

7. मुमकिन है कि मांसपेशियों में बदलाव की वजह से घुटनों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वो अपनी मांसपेशियों के विकास और उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

डॉक्टर को कब दिखाएं?

अगर आपके घुटनों में 10 दिन से ज्यादा लगातार दर्द हो रहा है

घुटनों के ज्यादा इस्तेमाल से ये दर्द कम नहीं हो रहा है तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है

अगर आपकी उम्र 45 से कम है और लगातार घुटनों में दर्द हो रहा है

पालती मारकर बैठने में, दौड़ने में या लंबी दूरी तक चलने से सुबह उठने के बाद घुटनों में या जोड़ो में लगातार दर्द होता है

घुटनों में दर्द का इलाज

1. अगर घुटनों में दर्द या सूजन हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए अपने शरीर को आराम दें और उन कामों से बचें जिनकी वजह से घुटनों पर ज्यादा ज़ोर पड़ रहा हो।
2. बर्फ का सेक करना भी जोड़ में सूजन कम करने के लिए उपयोगी है। और दर्द का अहसास होने पर आप हीट पैक का प्रयोग भी कर सकते हैं।
3. कई ऐसी दवाईयां मौजूद है जिनके सेवन से रोगी को दर्द में मदद मिल सकती है।
4. फिजियोथेरेपी व अन्य कुछ एक्सरसाइज करने से भी मांसपेशियां मज़बूत होती है। अगर आपको घुटनों में दर्द की समस्या है, तो यह उपचार का एक अच्छा विकल्प है।
5. कई ऐसी स्थितियां होती हैं जिनमें सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है।

Disclaimer : इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की इंडिया लिविंग न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।


Leave a Reply