Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पठानकोट में HRTC बस में लगी आग, गाड़ी से धुआं उठता देख यात्रियों में मचा हड़कंप

पठानकोट में HRTC बस में लगी आग, गाड़ी से धुआं उठता देख यात्रियों में मचा हड़कंप

पंजाब : पठानकोट में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में अफरा-तफरी मच गई जब चलती बस से धुआं उठने लगा। चालक ने बस को रोका तो उसमें अचानक आग लग गई। एचआरटीसी की बस में आग लगने से सवारियों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस से आग की लपटें उठने लगी। बस में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी में बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया।

जानकारी अनुसार हिमाचल रोडवेज की बस पंजाब के अमृतसर से हिमाचल के हारसीपतन जा रही थी। हादसा मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पठानकोट-जालंधर बाईपास पर हुआ। वहीं, एचआरटीसी डीपो के कर्मचारियों का कहना है कि उक्त बस अमृतसर से हारसीपतन जा रही थी और जब वे पठानकोट से करीब 15 यात्री लेकर बस चालक निकला तो एकदम से बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।

ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे रोककर यात्रियों को बाहर निकला , फिर दमकल विभाग को सूचित किया । सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और बस में लगी आग पर करीब 20 मिनट बाद काबू पाया। राहत की बात यह रही है कि इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।


Leave a Reply