Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही?

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी
Heavy rain warning in these 15 districts of Punjab

पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब : मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर पूरे पंजाब और हरियाणा में मानसून पहुंच जाएगा और अगले कुछ दिनों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने बारिश के साथ हवा और बिजली चमकने की भी संभावना जताई है। विभाग ने कहा कि मानसून हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, कश्मीर, जम्मू और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है।

विभाग ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में मानसून पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के अन्य हिस्सों और चंडीगढ़ में पहुंच जाएगा। विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 जून, पंजाब में 30 जून और 1 जुलाई और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।


Leave a Reply