Latest news
शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल दहलाने वाली वारदात , लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका के 35 टुकड़े कर बेहरहमी से की हत्या
Heart-wrenching incident, live-in partner brutally murdered his girlfriend by cutting her into 35 pieces

दिल दहलाने वाली वारदात , लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका के 35 टुकड़े कर बेहरहमी से की हत्या

नई दिल्ली : इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आपको बता दे कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है। मिली जानकारी अनुसार 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं इसके बाद उसके शव को आरी से काटा। बाजार से नया फ्रिज लाया ताकि टुकड़े उसमें रख सके और बदबू दबाने के लिए अगरबत्ती सुलगाता था।

बताया जा रहा है वो 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था। वहीँ अब पुलिस ने आफताब को शनिवार को अरेस्ट किया। जिसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या की सनसनीखेज कहानी बताई। इधर, कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

बता दे 26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। आफताब अमीन फूड ब्लॉगर है। श्रद्धा और आफताब दोनों कॉल सेंटर में काम करते थे। 2019 में यहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे।

श्रद्धा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था। इस बात पर भी दोनों के बीच विवाद होता था। आफताब ने तंग आकर उसकी हत्या कर दी। वहीँ अब पुलिस श्रद्धा की बॉडी को सर्च करने में जुटी है।


Leave a Reply