Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पांच करोड़ की लैंबरगिनी कार की फार्च्यूनर से हुई भयानक टक्कर से उड़े परखच्चे
In Jalandhar, Lamborghini car worth five crores got blown away by the terrible collision with the Fortuner

जालंधर में पांच करोड़ की लैंबरगिनी कार की फार्च्यूनर से हुई भयानक टक्कर से उड़े परखच्चे

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में पांच करोड़ की लैंबरगिनी कार की फार्च्यूनर से हुई भयानक टक्कर से परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी अनुसार अर्बन एस्टेट में बीती वीरवार रात करीब पांच करोड़ रुपये की लैंबरगिनी गाड़ी टेस्ट ड्राइव के दौरान 300 किलोमीटर की स्पीड पर निकलते हुए खड़ी टोयोटा फार्च्यूनर गाड़ी से टकरा गई। फार्च्यूनर और लैंबरगिनी में हुई इस भयानक टक्कर से फार्च्यूनर को तो मामूली खरोचें आईं, लेकिन लैंबरगिनी के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक बड़े बिल्डर ने अपने बेटे के लिए पांच करोड़ की लैंबरगिनी गाड़ी खरीदी थी। वहीँ बीती वीरवार शाम कंपनी के डीलर गाड़ी लेकर अर्बन एस्टेट में रहने वाले बिल्डर के घर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी मुताबिक जब कंपनी के डीलर कार की टेस्ट ड्राइव दे रहे थे तो गाड़ी की स्पीड जैसे ही 300 किलोमीटर पर पहुंची तो वहां पर लैंबरगिनी कार टोयोटा फार्च्यूनर गाड़ी से टकरा गई। हैरानी की बात है कि खड़ी गाड़ी में इतनी जबरदस्त टक्कर होने के बाद भी फार्च्यूनर गाड़ी का कुछ नहीं बिगड़ा लेकिन लैंबरगिनी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लैंबरगिनी लगभग पांच-सात फुट ऊपर उछली और कई पलटियां खाकर फुटपाथ से टकरा कर रुक गई। हालाँकि गनीमत रही कि गाड़ी में सवार कंपनी के नुमाइंदों को चोट नहीं आई।

 


Leave a Reply