Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing भोटू शाह के कामेडी शो ‘भोटू दा रेडियो’ ने कनाडा में मचाई धूम, हंस-हंस कर लोटपोट हुए दर्शक
Bhotu Shah's comedy show 'Bhotu Da Radio' created a stir in Canada, the audience burst out laughing.

भोटू शाह के कामेडी शो ‘भोटू दा रेडियो’ ने कनाडा में मचाई धूम, हंस-हंस कर लोटपोट हुए दर्शक

जालंधर : कनाडा की धरती पर लियो फोक मीडिया और एसएमआर एंटरटेनमेंट कनाडा द्वारा आयोजित सुपरहिट लाइव कॉमेडी शो “भोटू दा रेडियो” की हर तरफ चर्चा है। कॉमेडी से भरपूर इस शो का आयोजन सरे सिटी हॉल, सरे बी के सेंटर स्टेज में किया गया। इस अवसर पर पर गीतकार सुक्खू नांगल और पप्पू जोगर विषेश रूप से मौजूद थे। कनाडा में दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में इस शो को खूब सराहा गया।

इस कॉमेडी नाटक में दो दशक से भी ज्यादा समय से पंजाबियों के दिलों पर राज कर रहे कॉमेडी किंग भोटू शाह की टीम ने थिएटर में मौजूद दर्शकों को दो घंटे से ज्यादा समय तक हंसी के मूड में रखा और पूरे समय दर्शक तालियां बजाते रहे और पूरा हाल तालियों के साथ गूंजता रहा। कॉमेडी किंग भोटू शाह के साथ-साथ बहुमुखी अभिनेत्री कविता भल्ला और अद्वितीय व्यक्तित्व वाले अभिनेता विकास नेब ने भी अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

बहुआयामी कला के स्वामी कॉमेडी किंग भोटू शाह ने अपने बहुचर्चित किरदारों के साथ राजनीतिक नेताओं पर खुलकर व्यंग्य किया। भोटू शाह और अन्य द्वारा निभाए गए हर अनूठे किरदार को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खूब सराहा। इस दौरान दर्शकों ने शुरू से लेकर अंत तक शो का लुत्फ उठाया।
यह शो जहां हास्य से भरपूर था, वहीं दर्शकों के मनोरंजन के लिए फुकरे गाने से चर्चा में आए गायक राज इंदर और गायक पप्पू जोगर ने भी अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके साथ ही मॉडल और डांसर “रोजी अरोड़ा” ने अपने मनमोहक डांस परफॉर्मेंस से इस शो को और भी खूबसूरत बना दिया। गायक राज इंदर और पप्पू जोगर के गाने और रोजी अरोड़ा का डांस दर्शकों को खूब पसंद आया।
कॉमेडी किंग भोटू शाह ने कई किरदार निभाए और अपनी प्रतिभा दिखाते हुए लोगों को खूब हंसाया। इस नाटक के दौरान बैकग्राउंड म्यूजिक का ध्यान गगन ने रखा और मंच संचालक का किरदार “अर्ष पंजाबी” ने बखूबी निभाया। शो के अंत में, लियो फोक मीडिया के निदेशक गीतकार “सुक्खू नंगल” और गायक पप्पू जोगर ने सभी दर्शकों और सभी प्रायोजकों को धन्यवाद किया।


Leave a Reply