Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से सोना पकड़ा गया , छिपाने का तरीका सुन हो जाओगे हैरान
gold-seized-from-passenger-at-shri-guru-ramdas-international-airport-in-amritsar

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से सोना पकड़ा गया , छिपाने का तरीका सुन हो जाओगे हैरान

अमृतसर ( संदीप ) : सोने की तस्करी के लिए लोग नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में एक यात्री को 188.42 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया है। उक्त यात्री बैग के पहिये में सोना छीपाकर ला रहा था। जिसे कस्टम ने हिरासत में ले लिया है और सोने को जब्त कर लिया है।

बता दें कि दो सप्ताह पहले भी श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री को लाखों रुपये के सोना के साथ पकड़ा था। उक्त यात्री विदेश से सोना बच्चों के खिलौनों में छिपाकर लेकर आया था। इसकी कीमत करीब 11.62 लाख रुपये है। उसे एयर इंटेलिजेंस की टीम ने जांच के दौरान पकड़ा था और सोने को जब्‍त कर लिया था।

यूएई के रास अल खैमाह से आई फ्लाइट ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंड किया था। इस फ्लाइट से यात्री बाहर आ रहे थे तो एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने सूचना के आधार पर यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की। इस दौरान एक बैग में सोना होने के संकेत मिले। इसके बाद बैग के मालिक को अधिकारियों ने रोक लिया और उसका सारा सामान कब्जे में ले लिया।

 

source link


Leave a Reply