Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला मर्डर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरफ्तार , तिहाड़ जेल से पंजाब ला रही पुलिस
Gangster Jaggu Bhagwanpuria arrested in Sidhu Musewala murder, police bringing Punjab from Tihar Jail

सिद्धू मूसेवाला मर्डर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरफ्तार , तिहाड़ जेल से पंजाब ला रही पुलिस

चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आ रही है कि गैंगस्टर लॉरेंस के साथ गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। प्राप्त जानकारी अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्प शूटर्स में से 2 जग्गू ने ही उपलब्ध कराए थे। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची।

प्राप्त जानकारी अनुसार वहां से पुलिस को जग्गू का प्रोडक्शन वारंट मिल गया है । जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को जग्गू का ट्रांजिट रिमांड भी मिल गया है। उसे मानसा लाया जा रहा है। यहां कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा। बता दे कि इस मामले में लॉरेंस से पहले ही पंजाब पुलिस पूछताछ कर रही है।

वहीँ पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 4 से ज्यादा शार्प शूटर्स शामिल थे। इनमें प्रियवर्त फौजी और कशिश को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अब अंकित सेरसा, जगरूप रूपा और मनु कुस्सा फरार है। वहीँ पुलिस को शक है कि जगरूप रूपा और मनु कुस्सा को भगवानपुरिया ने ही लॉरेंस गैंग को दिए थे। इसी मामले में उससे पूछताछ होगी।


Leave a Reply