Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing 1 अगस्त से फास्टैग से लेकर UPI तक बदल जाएंगे ये नियम, पढ़े जानकारी

1 अगस्त से फास्टैग से लेकर UPI तक बदल जाएंगे ये नियम, पढ़े जानकारी

नेशनल न्यूज़ : 1 अगस्त से नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने कुछ अहम बदलावों की घोषणा की है, जो देश के करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। यूपीआई ट्रांजैक्शन, एसबीआई क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस और फास्टैग एनुअल पास से जुड़े नए नियम लागू होने जा रहे हैं।

यूपीआई यूजर्स के लिए बैलेंस चेक लिमिट
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 1 अगस्त 2025 से यूपीआई बैलेंस चेक पर एक नई सीमा तय की है। अब Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे यूपीआई ऐप्स के जरिए एक दिन में अधिकतम 50 बार ही अकाउंट बैलेंस चेक किया जा सकेगा।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस बंद
SBI कार्ड्स ने भी एक बड़ा बदलाव करते हुए अपने प्रीमियम कार्डधारकों को मिलने वाली फ्री एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस सुविधा को 11 अगस्त से बंद करने का फैसला किया है। किन कार्ड्स पर असर पड़ेगा?

SBI Card Elite, Miles और Miles Prime: अब 1 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर नहीं मिलेगा।
SBI Card Prime और Pulse: 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर भी समाप्त किया जाएगा।

फास्टैग यूजर्स के लिए एनुअल पास स्कीम
15 अगस्त 2025 से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एक नई स्कीम ‘फास्टैग एनुअल पास’ लॉन्च कर रहा है।

मुख्य विशेषताएं:

कीमत: ₹3000
मान्यता अवधि: 1 साल
कवरेज: सालभर में अधिकतम 200 टोल प्लाजा पार करने की अनुमति

इसका उद्देश्य: हाईवे पर बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टोल भुगतान को आसान और आर्थिक बनाना।


Leave a Reply