Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की मदद के लिए सामने आए पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान, रखी ये शर्त

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की मदद के लिए सामने आए पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान, रखी ये शर्त

स्पोर्ट्स : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों काफी खराब समय से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कभी करोड़ों के मालिक रहने वाले कांबली आज पैसों के लिए भी मोहताज हैं। वहीँ सोशल मीडिया पर भी कांबली के कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें उनकी हालत काफी खराब दिखाई दे रही है।

विनोद कांबली की ये हालत देखकर हर कोई परेशान भी दिख रहा है। खुद सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज ने उनकी मदद की बात कही है। वहीं अब साल 1983 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के कप्तान रहे कपिल देव ने विनोद कांबली की मदद की बात कही है, लेकिन इसको लेकर कपिल देव ने एक शर्त भी रखी है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कपिल देव ने कहा कि, “हम सभी को उसका समर्थन करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन हमसे ज्यादा उसे खुद का समर्थन करना होगा। अगर कोई व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रख सकता तो हम उसका ख्याल नहीं रख सकते। हमने जो देखा है, उससे सभी क्रिकेटर बहुत दुखी हैं। मैं चाहता हूं कि उसके सबसे करीबी दोस्त उसकी मदद करें, ताकि वह खुद का ख्याल रख सके।

गावस्कर ने भी कही थी बड़ी बात
विनोद कांबली की मौजूदा हालत को देखकर हर कोई चिंतित है। उनकी हालत ऐसी है कि वे खुद के सहारे से सही से चल भी नहीं पाते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा था कि, साल 1983 की टीम उनकी मदद करना चाहती है। हम चाहते हैं कि वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हों।


Leave a Reply