Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां आप पार्टी में हुए शामिल, अरविंद केजरीवाल उनके गुरदासपुर स्थित गांव पहुंचे
Former Punjab minister Sewa Singh Sekhwan joins AAP, Arvind Kejriwal reaches his Gurdaspur village

पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां आप पार्टी में हुए शामिल, अरविंद केजरीवाल उनके गुरदासपुर स्थित गांव पहुंचे

गुरदासपुर : पूर्व मंत्री एवं शिअद (संयुक्त) के नेता सेवा सिंह सेखवां AAP पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें पार्टी में शामिल करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ख़ास तौर पर खुद उनके गांव पहुंचे । अरविंद वहीँ केजरीवाल ने कहा कि उन्हें राजनीति नहीं आती। पंजाब के विकास के लिए वह एक मिशन के तहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सिंह सेखवां के आप में शामिल होने से मिशन को मजबूती मिलेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा ये सपना है कि ऐसा पंजाब बनाया जाए जहां अमन शांति हो, सबको अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं व न्याय मिले। वहीँ इस मौके पर उनके साथ पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा, बीबी बलजिंदर कौर, कुंवर विजय प्रताप सिंह, राघव चढ्ढा आदि सदस्य भी मौजूद थे।

वहीँ इससे पहले दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। AAP पार्टी का मानना है कि सेखवां के आप में आने से माझा में पार्टी को लाभ मिलेगा।यह दूसरा मौका है जब केजरीवाल किसी नेता को पार्टी ज्वाइन करवाने के लिए पंजाब आये हैं। इसके पहले अरविंद केजरीवाल अमृतसर में पूर्व आइजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी ज्वाइन करवाने के लिए आए थे।

 


Leave a Reply