Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; दो गंभीर
Big News: Youth shot dead in Jalandhar, atmosphere heated up

पंजाब में प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; दो गंभीर

गुरदासपुर : गुरदासपुर जिले के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के घरवालों ने लड़के के परिवार वालों पर हमला कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में लड़के पक्ष के चार लोगों की मौत हो गई, दो की मौत मौके पर ही हुई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। दो युवक घायल भी हुए हैं। घायलों को पहले बटाला सिविल अस्पताल और फिर अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी में रखवा दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

बताया जा रहा है रविवार सुबह गांव बल्लरवाल का प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। हालांकि बाद में वे दोनों वापस आ गए। इससे गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने खेत में काम कर रहे लड़के के परिवार वालों पर हमला बोल दिया और भगा भगाकर पिस्तौल से गोलियां मारकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में लड़के के दादा, पिता, भाई व चचेरे भाई शामिल हैं, जबकि एक सगे व एक चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, लड़की का पिता व उसका साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं।

 

 

source link


Leave a Reply