Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing धार्मिक कार्यक्रम करने वाले गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ जालंधर में एफ.आई.आर. दर्ज
FIR lodged in Jalandhar against singer Kanhaiya Mittal who performed religious programs.

धार्मिक कार्यक्रम करने वाले गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ जालंधर में एफ.आई.आर. दर्ज

जालंधर : धार्मिक कार्यक्रम करने वाले गायक कन्हैया मित्तल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में कन्हैया मित्तल के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि पंजाब क्रिश्चियन लीडरशिप के चेयरमैन पास्टर हरजोत सेठी व पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने जालंधर देहाती थाना लांबड़ा में गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि कन्हैया मित्तल ने दिल्ली में एक प्रोग्राम में प्रभु यीशु मसीह के बारे में गलत टिप्पणी की थी जिसके चलते ईसाई समाज में काफी रोष पाया जा रहा है। पंजाब क्रिश्चियन लीडरशिप द्वारा जालंधर एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर को शिकायत देने के बाद पुलिस ने जांच के बाद आज 295ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Leave a Reply