Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर लगा ढाई करोड़ रुपए गबन करने का आरोप, कोर्ट ने मांगा जवाब
Film actress Ameesha Patel accused of embezzling 2.5 crore rupees, court seeks reply

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर लगा ढाई करोड़ रुपए गबन करने का आरोप, कोर्ट ने मांगा जवाब

नई दिल्ली ( अजय ): फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी पचड़े में पड़ती नजर आ रही हैl अमीषा पटेल को एक व्यापारी ने ढाई करोड़ रुपए की चीटिंग के मामले में कोर्ट में घसीटा हैl फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू करने वाली फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर विवादों में हैl अजय कुमार सिंह नामक एक व्यापारी ने उन्हें कोर्ट में घसीटा हैl

सूत्रों की जानकारी के मुताबिक स्पॉटबॉय डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैl उन्होंने अमीषा पटेल के खिलाफ केस दायर किया है और आरोप लगाया है कि अमीषा पटेल ने उनके ढाई करोड़ रुपए लेकर गबन कर दिए हैंl रिपोर्ट के अनुसार अमीषा पटेल अजय कुमार सिंह से एक कार्यक्रम में 2017 में मिली और उनकी कंपनी देसी मैजिक में इन्वेस्ट करने के लिए कहाl जब उन्होंने ढाई करोड़ रुपए की अमाउंट फिल्म के लिए ट्रांसफर कर दीl तब उन्होंने उस फिल्म में काम करने से मना कर दियाl इसके अलावा जब उन्हें पता चला कि यह फिल्म कभी बनी ही नहीं तब उन्होंने अमीषा पटेल से पैसे वापस मांगने शुरू कर दिएl

अभी तक अमीषा पटेल ने पैसे वापस नहीं लौटाए हैl इसलिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैl अब यह मामला उच्च न्यायालय में पहुंच गया हैl झारखंड उच्च न्यायालय के जज आनंद सेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केस के बारे में सुना है और एक्ट्रेस अमीषा पटेल को 2 सप्ताह का समय अपना जवाब दाखिल करने के लिए दिया हैl अभी तक अमीषा पटेल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

source link


Leave a Reply