अमृतसर : पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली के ब्यान पर मुद्दा गर्मा गया। ब्यान के बाद वीरवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मलविंदर माली के कश्मीर को अलग देश बताए जाने के बयान के सामने आने बाद भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य सिद्धू का घेराव करने पहुंचे। वहीँ पुलिस ने उन्हें उनकी कोठी के बाहर जाने से पहले ही रोक लिया। वहीँ भाजपा वर्करों ने बैरिकेड को तोड़ आगे जाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।
भाजयुमो वर्करों और पुलिस के बीच जमकर तीखी झड़प हुई। मिली जानकारी अनुसार यहाँ पुलिस ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी समेत 20 युवा वर्करों को हिरासत में ले लिया । और उन्हें बसों में भरकर मौके से दूर ले जाया गया। वहीँ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने देशद्रोही जैसा काम किया है। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था है और रहेगा। वहीँ उन्होंने नवजोत सिद्धू के इस्तीफे की मांग की और अपने सलाहकार मलविंदर सिंह माली को हटाने की मांग की।