Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing खौफनाक वारदात : पिता और पुत्र में हुआ विवाद , बेटा नहीं माना तो पिता ने कर दी हत्या
Lover couple commits suicide by shooting themselves in Amritsar hotel, stirred up

खौफनाक वारदात : पिता और पुत्र में हुआ विवाद , बेटा नहीं माना तो पिता ने कर दी हत्या

तरनतारन ( संदीप ): पंजाब के तरनतारन जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के थाना चोहला साहिब के गांव किडिया में रविवार की रात पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद पिता रिवाल्वर समेत फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे की गलत संगत का विरोध करता था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। मृतक की पहचान राजदीप सिंह व आरोपी की पहचान सुबेग सिंह के रूप में हुई है।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि गांव वालों से जानकारी मिली है कि राजदीप सिंह की संगत गलत लोगों के साथ हो गई थी। खेती कर घर चलाने वाला पिता सुबेग सिंह उसकी गलत संगत का विरोध करता था। रविवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर पिता सुबेग सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पुत्र राजदीप सिंह की हत्या कर दी।

 

source link


Leave a Reply