अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लिया बड़ा फैसला लिया है , SGPC कमेटी ने जंगल बसाने की बात कही है। बता दे कि SGPC ने यह फैसला मत्तेवाड़ा जंगल को काटकर इंडस्ट्री लगाने के फैसले को देखते हुए लिया है। SGPC कमेटी का कहना है कि इस जंगल की ऐतिहासिक मान्यता है। इसके बावजूद सरकार ने पर्यावरण को दरकिनार करते हुए पेड़ों को काटकर इंडस्ट्री लगाने की बात कही है।
बता दे कि SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मत्तेवाड़ा जंगल को काटने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ सरकारें पर्यावरण को बचाने की बातें कर रही हैं, दूसरी ओर जंगल काटने की तैयारियां कर रही हैं। उन्होंने कहा अगर जंगल ही काट दिए तो यह मानवता का कत्ल होगा। उन्होंने कहा इसलिए पर्यावरण के प्रति SGPC अपना फर्ज निभाते हुए अपने गुरुद्वारों के आसपास 1-1 एकड़ जमीन पर जंगल बसाएगी। उन्होंने कहा यह पर्यावरण को बचाने का एक प्रयास है। इससे लोगों को भी साफ-सुथरी हवा लेने में आसानी होगी और वन्य जीवों को भी संरक्षण प्राप्त होगा।