जालंधर : बता दे कि बालीवुड एक्टर अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म सूर्यवंशी का पंजाब में किसान संगठनों ने जमकर विरोध किया है। वहीं शनिवार को देशभर में रिलीज हुई इस फिल्म के विरोध में पंजाब में किसानों ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया और इसके बाद कई जगहों पर सिनेमाघरों में इसके शो भी रुकवा दिए। मिली जानकारी अनुसार किसान संगठनों ने पंजाब में बरनाला, जलालाबाद, मोगा और जीरकपुर में फिल्म का प्रदर्शन रुकवा दिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक किसानों का आरोप है कि बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया था, इसी कारण वे इस फिल्म नहीं चलने देंगे।