Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing DC घनशयाम थोरी – स्कूलों में 10 से ज्यादा स्टाफ या टीचर हो तो आधे को ही बुला सकेंगे प्रबंधक
11-year-old girl's death not caused by Kovid - investigation report

DC घनशयाम थोरी – स्कूलों में 10 से ज्यादा स्टाफ या टीचर हो तो आधे को ही बुला सकेंगे प्रबंधक

जालंधर : शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना महामारी को रोकने के लिए बच्चों को बुलाने पर रोक लगाने के बाद अब स्टाफ को लेकर भी नए आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब जिन स्कूलों में स्टाफ व टीचर मिलाकर 10 से ज्यादा लोग हों, वहां सिर्फ 50% को ही स्कूल बुलाया जा सकेगा। यह आदेश सरकारी स्कूलों के साथ सभी मान्यता प्राप्त, एडिड व नॉन एडिड स्कूलों पर भी लागू होगा। इसके अलावा इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी के मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस रखने और सैनिटाइजर के इस्तेमाल की हिदायतें भी सख्ती से लागू करनी होंगी।

DC घनश्याम थोरी ने मंगलवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज होगा। स्कूलों में बच्चे नहीं आ रहे, इसके बावजूद पूरे स्टाफ को बुलाया जा रहा था। सरकारी में थोड़ी छूट रही भी लेकिन प्राइवेट स्कूलों में सभी अध्यापकों को बुलाकर भीड़ जुटाई जा रही थी। इसकी शिकायतें शिक्षा विभाग तक पहुंची थी। जिसके बाद सेकेंडरी शिक्षा के डायरेक्टर को इस संबंध में आदेश जारी करने पड़े।

 

 

source link


Leave a Reply