Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसानों ने देशभर में 27 सितम्बर को भारत बंद का किया एलान , जानिए क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद
Farmers announced Bharat Bandh across the country on September 27, know what will remain open and what will be closed

किसानों ने देशभर में 27 सितम्बर को भारत बंद का किया एलान , जानिए क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद

नई दिल्ली : देशभर में एक बार फिर से किसानों ने भारत बंद का एलान किया है। इसके चलते 27 सितंबर को देशभर के किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। आपको बता दे कि किसानों का ये भारत बंद का एलान नए कृषि कानूनों के विरोध में है। वहीँ तीनों नए कृषि कानूनों को पारित हुए एक साल से ऊपर हो गया है। और किसान इन कानूनों के विरोध में दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। और इसके अलावा भी देश के अलग-अलग राज्यों में किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। इसके अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीँ किसान संगठन ने ये कहा है कि भारत बंद शांतिपूर्ण होगा।

मिली जानकारी अनुसार 27 सितंबर को भारत बंद सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक जारी रहेगा। और इस दौरान कई तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वहीँ केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन इस दौरान एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाओं को अनुमति होगी। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, मेडिकल सेवाएं चलती रहेंगी।

 


Leave a Reply