Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग छात्रा का चलती ट्रेन पर चढ़ते फिसला पैर , हुई दर्दनाक मौत
Engineering student slips on moving train at Ludhiana railway station, dies painfully

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग छात्रा का चलती ट्रेन पर चढ़ते फिसला पैर , हुई दर्दनाक मौत

लुधियाना : लुधियाना से दर्दनाक हादसे की खबर है। खबर मिली है कि यहां रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग छात्रा की ट्रेन के नीचे आ जाने से मौत हो गई है । मिली जानकारी अनुसार मरने वाली छात्रा की पहचान 21 वर्षीय सतविंदर कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है लुधियाना रेलवे स्टेशन पर छात्रा चलती ट्रेन में चढ़ने लगी जिस कारण उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई।

बता दे कि मृतका सतविंदर पठानकोट जा रही थी और उसने स्वराज एक्सप्रेस का टिकट खरीदा था, जो प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना हुई। ट्रेन प्लेटफार्म से निकल रही थी तभी ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में असफल होने पर वह ट्रेन के नीचे पटरियों पर गिर गई। ट्रेन के पहियों ने उसके शरीर को दो भागों में काट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।


Leave a Reply