Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing शादीशुदा बेटे के विधवा के साथ अवैध संबंध से दुखी गुस्साए पिता ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
Angry at the married son's illicit relationship with widow, the father committed a horrific incident

शादीशुदा बेटे के विधवा के साथ अवैध संबंध से दुखी गुस्साए पिता ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

तरनतारन : यह घटना विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव भट्ठल सहिजा सिंह की है। सूत्रों से जानकारी मिली कि यहाँ विधवा के साथ गांव चंबा खुर्द निवासी गुरजंट सिंह के अवैध संबंध थे। शादीशुदा गुरजंट को उसके पिता परमजीत सिंह व छोटे भाई जर्मन सिंह ने कई बार मना किया। मंगलवार की शाम को गुरजंट सिंह घर से खेती का बहाना लगाकर विधवा के पास चला गया। वहां पर दोनों बैठे बातें कर रहे थे। वहां सफेद कार में सवार होकर परमजीत सिंह, बेटे जर्मन सिंह व अज्ञात युवक समेत पहुँच गया।

परमजीत सिंह ने अपने छोटे बेटे जर्मन सिंह व उसके साथी को यह कहते हुए पिस्टल से गोलियां चलाना शुरू कर दी कि जर्मना ऐहनूं कई वार मत्था मारेया वा, पर ऐह नई समझदा। ऐहनूं हुण आपणी वोहटी अते बच्चियां दा वी फिकर नई। साडी इज्जत मिट्टी विच मिला रहा ए। यह सुनते ही जर्मन सिंह व उसके साथी ने पिस्टल से एक-एक करके चार राउंड फायर किए। दो गोलियां विधवा को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरजंट सिंह की टांगों पर दो गोलियां लगी।

सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, थाना चोहला साहिब प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी मौके पर पहुंचे और विधवा के बेटे के बयान पर परमजीत सिंह, उसके बेटे जर्मन सिंह व अज्ञात पर केस दर्ज कर लिए।

 

 

source link


Leave a Reply