Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिमाचल में थमा चुनाव प्रचार, अब इस तरह प्रत्याक्षी मांगेगे वोट
Election campaign stopped in Himachal, now candidates will ask for votes in this way

हिमाचल में थमा चुनाव प्रचार, अब इस तरह प्रत्याक्षी मांगेगे वोट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार थम गया है। हालांकि अब प्रत्‍याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधेंगे। वहीँ चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में पांच बजे से प्रचार बंद होने के बाद चुनावी शोर थम गया है। वहीँ अब राज्यसभा व लोकसभा सदस्य अपने संसदीय क्षेत्र व विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में रह सकेंगे, जबकि जो मतदाता नहीं है उन्हें बाहर जाना होगा। निर्देश जारी किये गए है कि हर विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं पर चेक पोस्ट के माध्यम से वाहनों की निगरानी रखने और विशेष रूप से राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जाए जो विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं। वीरवार शाम पांच बजे से मौन अवधि के लागू होने के बाद घर-घर प्रचार अभियान तेज हो गया है। अपनी जीत को पक्का करने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक कोई मौका नहीं चूकना चाहते।


Leave a Reply