Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ई-चालान कटने हुए शुरू ,  इन 4 Chowk पर शुरू हुआ सिस्टम

जालंधर में ई-चालान कटने हुए शुरू , इन 4 Chowk पर शुरू हुआ सिस्टम

जालंधर : जालंधर में ई-चालान प्रणाली लागू होने के 10 दिन बाद अब शहर में ऑनलाईन चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी अनुसार 11 अक्टूबर से प्रतिदिन करीब 200 चालान काटे जा रहे हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को शाम के समय मोबाइल पर चालान की जानकारी भेज दी जाती है।

सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच लाल बत्ती पार करना, गलत दिशा में वाहन चलाना जैसी ट्रैफिक उल्लंघनों पर चालान किए जा रहे हैं। इस बारे में एडीसीपी (ऑपरेशन और सुरक्षा) विनीत अहलावत ने बताया कि फिलहाल चार प्रमुख चौराहों पीएपी चौक, बीएसएफ चौक, बीएमसी चौक और गुरु नानक मिशन चौक पर ई-चालान की व्यवस्था की गई है। जल्द ही शहर के अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जाएगा।

एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि अभी मुख्य फोकस दिन के समय होने वाले उल्लंघनों पर है, लेकिन भविष्य में रात के समय भी चालान काटे जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें।


Leave a Reply