Latest news
जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, कमला हैरिस को हराया

Big News : डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, कमला हैरिस को हराया

Donald Trump Win News : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं, वह देश के 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। जानकारी अनुसार रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट मिले, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को हराया है। कमला हैरिस को 244 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। बता दें डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनें हैं। अमेरिकी चुनाव भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत के बाद दुनियाभर के राजनेता डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दे रहे हैं। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, इजरायली पीएम नेतन्‍याहू, पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज शरीफ व अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की जमकर तारीफ की। बता दें एलन मस्क उनके चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क रिपब्लिक पार्टी के ‘नए सितारे’ हैं। बता दें जीत के बाद लोगों को संबंधित करने वह मंच पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अमेरिका महान बनाने के लिए काम करेंगे।


Leave a Reply